सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'धर्मन' में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है. एक्ट्रेस श्रीलीला अब इस फिल्म की कास्ट का हिस्सा बन गई हैं. कमल हासन के प्रोडक्शन हाउस राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने बुधवार को एक खास वीडियो शेयर कर श्रीलीला का फिल्म में स्वागत किया. इस ऐलान के साथ ही रजनीकांत और श्रीलीला पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं.

AdvertisementThe Puranic

मेकर्स ने श्रीलीला का स्वागत करते हुए लिखा, 'उनमें एक खास चमक है, वह एकदम पटाखा हैं.' इस वीडियो के जरिए एक्ट्रेस की फिल्म में एंट्री को खास अंदाज में पेश किया गया है. श्रीलीला के जुड़ने से फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.

'धर्मन' का निर्देशन अश्वथ मारिमुथु कर रहे हैं, जो 'ओह माय कडावुले' और 'ड्रैगन' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. यह पहली बार है जब वह रजनीकांत के साथ काम कर रहे हैं. फिल्म में नयनतारा, सिमरन, राशी खन्ना और योगी बाबू जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

फिल्म के पहले पोस्टर से रजनीकांत के किरदार को लेकर भी दिलचस्प संकेत मिले हैं. बताया जा रहा है कि सुपरस्टार इसमें डॉक्टर की भूमिका निभाएंगे. मेकर्स ने उनके किरदार को 'केट्टा पैयन' यानी बुरा लड़का बताया है. पोस्टर्स में रजनीकांत के हाथों पर खून भी नजर आया, जिससे उनके किरदार के ग्रे शेड्स होने की चर्चा तेज हुई.

फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं. 'धर्मन' की शूटिंग अपने अंतिम चरण में बताई जा रही है. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे अप्रैल 2027 में रिलीज करने की योजना है.