एक समय भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Karbonn जैसे देसी ब्रांड की अच्छी पहचान थी। कम कीमत में मोबाइल फोन उपलब्ध कराने वाली यह कंपनी अब एक बार फिर बाजार में वापसी की तैयारी कर रही है। कंपनी Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro नाम से दो नए स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। इन फोन में बड़ी बैटरी, Android 16 और क्लीन सॉफ्टवेयर जैसे फीचर्स मिलेंगे।

AdvertisementThe Puranic

Karbonn Rebel की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी है। इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 650 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी।

वहीं Karbonn Rebel Pro को सामान्य मॉडल से बेहतर फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 6.7 इंच की HD+ स्क्रीन मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 720 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी। फोन में 6000mAh की बैटरी और 20W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी।

दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर काम करेंगे। कंपनी का दावा है कि इनमें फालतू ऐप्स नहीं होंगे। इसके अलावा दो बड़े Android अपडेट और दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है। फोन में Google Gemini का सपोर्ट भी मिलने की जानकारी सामने आई है।

दोनों फोन की कीमत का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है। इन्हें Amazon के जरिए बेचा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकी लॉन्चिंग 2 नवंबर को हो सकती है। कीमत और बिक्री से जुड़ी अंतिम जानकारी कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगी।