दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने मौजूदा हालात और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह फैसला दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर लिया गया है।

AdvertisementThe Puranic


शराब की दुकानों को बंद रखने का फैसला राजधानी में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है। 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई जा रही है। जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को पुलिस ने अनुमति नहीं दी है।


रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में बड़ी संख्या में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की तैयारी है। दिल्ली की सीमाओं, प्रमुख रेलवे स्टेशनों और मेट्रो टर्मिनलों पर भी निगरानी बढ़ाई जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति से बचना और राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।


दिल्ली आबकारी विभाग के नियमों के अनुसार ड्राई डे पर शराब की बिक्री और सप्लाई रोक दी जाती है तथा रिटेल शराब की दुकानें बंद रहती हैं।