उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा के बीच जोशीमठ में भारी ट्रैफिक जाम ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। जोशीमठ में पेट्रोल पंप से जोगीधारा तक करीब 8 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। हजारों यात्री और स्थानीय लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे।

AdvertisementThe Puranic


यात्रा के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ बद्रीनाथ मार्ग पर वाहनों का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है। इससे संकरे पहाड़ी रास्ते पर ट्रैफिक की रफ्तार काफी धीमी हो गई। इससे पहले भी जोशीमठ से मारवाड़ी के बीच 7 से 9 किलोमीटर तक जाम की स्थिति सामने आ चुकी है।


जाम की वजह से बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सामान्य तौर पर कम समय में पूरा होने वाला सफर कई घंटे में पूरा हो रहा है। प्रशासन और पुलिस यातायात को नियंत्रित करने में जुटे हैं।


ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के बीच जाम को नियंत्रित करने के लिए पहले से गेट सिस्टम भी लागू किया गया है। इसके तहत वाहनों को यातायात के दबाव और सड़क की स्थिति के अनुसार आगे जाने की अनुमति दी जाती है।