बिग बॉस बांग्ला सीजन 3 में राजवीर दे और नंदिनी दत्ता की नजदीकियां लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों का एक इमोशनल और इंटीमेट वीडियो सामने आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने नाराजगी जताई। कई यूजर्स ने इसे फैमिली शो की मर्यादा के खिलाफ बताया और दोनों को जमकर ट्रोल किया।

AdvertisementThe Puranic

दरअसल, शो के वीकेंड एपिसोड में नंदिनी दत्ता के एलिमिनेशन का ऐलान किया गया। यह सुनकर राजवीर दे भावुक हो गए और रोने लगे। नंदिनी को विदाई देते समय उन्होंने उन्हें गले लगाया और किस किया। इसके बाद राजवीर ने अपनी जैकेट से दोनों को ढक लिया और उसके नीचे लिप लॉक किया। यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया।

दोनों के इस इंटीमेट पल पर दर्शकों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने इसे 'आशिकी 2' जैसा सीन बताया, तो कुछ ने सवाल उठाया कि फैमिली शो में इस तरह के दृश्य क्यों दिखाए जा रहे हैं। कई लोगों ने शो के कंटेंट और मर्यादा को लेकर भी नाराजगी जाहिर की।

यह पहली बार नहीं है जब राजवीर और नंदिनी की नजदीकियों पर सवाल उठे हों। इससे पहले भी दोनों घर के अंदर कई बार गले मिलते और किस करते नजर आए थे। शो के होस्ट सौरव गांगुली ने भी पहले दोनों को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि प्यार करना गलत नहीं है, लेकिन दर्शकों और फैमिली शो की मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है।

हालांकि, इस कहानी में एक ट्विस्ट भी है। नंदिनी को वास्तव में शो से बाहर नहीं किया गया, बल्कि उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा गया है। अब वह वहां से घर के बाकी कंटेस्टेंट्स पर नजर रख सकेंगी और आगे गेम में वापसी कर सकती हैं।