बिग बॉस 20 में टीवी एक्टर अमन गांधी और सिंगर काजी तौकीर के बीच हुई बहस ने विवाद खड़ा कर दिया है। शो के दौरान अमन की ओर से आबादी बढ़ाने को लेकर की गई टिप्पणी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। कुछ दर्शकों ने इस बयान की आलोचना की, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि इसे शो में चल रही बहस के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।
यह मामला बिग बॉस के ‘BB न्यूज’ टास्क के पहले राउंड के बाद शुरू हुआ। इस दौरान स्काउट और यंग समेत कुछ कंटेस्टेंट्स ने काजी से कनिका मान के ‘लॉलीपॉप जोक’ को लेकर सवाल किए। काजी पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने इस मामले में माफी नहीं मांगी थी। इसके बाद घर में बहस तेज हो गई। स्काउट और काजी के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। स्काउट ने बातचीत के दौरान काजी पर थूकने का आरोप लगाया। इसी विवाद के बीच अमन गांधी और काजी तौकीर भी आमने-सामने आ गए।
बहस के दौरान अमन ने काजी से कहा कि वह देश की आबादी बढ़ा रहे हैं। इसके बाद उनका बयान चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों ने इसे मुस्लिम आबादी से जुड़े रूढ़िवादी नजरिए से जोड़कर देखा, जबकि अन्य लोगों ने इसे कंटेस्टेंट्स के बीच चल रहे विवाद का हिस्सा बताया।
विवाद बढ़ने के बाद अमन गांधी की टीम ने सफाई दी। टीम के मुताबिक, अमन की टिप्पणी का मकसद काजी के धर्म या समुदाय पर निशाना साधना नहीं था, बल्कि यह उनके गेमप्ले और व्यवहार से जुड़ी थी। टीम ने कहा कि अमन सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और लोगों से बयान को उसके संदर्भ में समझने की अपील की।
अब दर्शकों की नजरें शो के अगले एपिसोड और वीकेंड का वार पर टिकी हैं। देखना होगा कि शो के होस्ट सलमान खान इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं।



0 comments
No comments yet. Yours would be the first.