भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। क्रिकेट के मैदान पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले शिवम दुबे अचानक आर्मी की वर्दी में नजर आए। उनके इस अंदाज को देखकर फैंस भी हैरान रह गए। वीडियो में शिवम अपनी पत्नी अंजुम और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खास गतिविधियों में हिस्सा लेते दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, शिवम दुबे अपनी पत्नी अंजुम और परिवार के साथ लोनावला घूमने पहुंचे थे। यहां उन्होंने D.A.T.A. यानी डेला एडवेंचर ट्रेनिंग एकेडमी में आर्मी-थीम वाले एडवेंचर का अनुभव लिया। इस दौरान शिवम सैन्य शैली की वर्दी पहने नजर आए। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी इसी तरह के कपड़ों में दिखाई दिए।
इस एडवेंचर एक्टिविटी में सैन्य प्रशिक्षण जैसी चुनौतियां, बाधा दौड़ और आउटडोर गतिविधियां शामिल होती हैं। यहां आने वाले लोगों को आर्मी जैसी ट्रेनिंग का अनुभव मनोरंजक तरीके से कराया जाता है। शिवम दुबे ने भी इस अनुभव का हिस्सा बनकर क्रिकेट से अलग अपनी जिंदगी का एक खास पल बिताया।
शिवम दुबे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके आर्मी लुक को देखकर कई फैंस ने सवाल किया कि आखिर वह सैन्य वर्दी में क्यों दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, उनका यह अनुभव किसी वास्तविक सैन्य नियुक्ति या भारतीय सेना में शामिल होने से जुड़ा नहीं है।
क्रिकेट से ब्रेक के दौरान शिवम दुबे का यह एडवेंचर उनके परिवार के साथ बिताए गए खास समय की झलक देता है। फैंस को भी उनका यह अलग अंदाज काफी पसंद आ रहा है।


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.