भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने स्मार्टफोन को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपने पोस्टर के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में उनके हाथ में Apple का बेहद पतला स्मार्टफोन iPhone Air दिखाई दे रहा है. फोन के सिंगल रियर कैमरे ने लोगों का ध्यान खींचा है.
iPhone Air ऐपल का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन है. इसकी मोटाई महज 5.6mm है. तस्वीर में फोन का Cloud White कलर भी साफ दिखाई देता है. रोहित शर्मा के हाथ में इस फोन को देखकर लोग इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानना चाहते हैं.
iPhone Air की कीमत की बात करें तो भारत में इसके 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये है. वहीं, 512GB वेरिएंट 1,74,900 रुपये और 1TB वेरिएंट 2,24,900 रुपये में उपलब्ध है. फोन का पतला डिजाइन और हल्का वजन इसे दूसरे आईफोन मॉडल से अलग बनाता है.
कैमरे की बात करें तो iPhone Air में 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में 6.5 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें A19 Pro चिपसेट मिलता है, जो शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है.
iPhone Air अपने स्लिम डिजाइन, प्रीमियम लुक और दमदार फीचर्स की वजह से लॉन्च के बाद से ही चर्चा में रहा है. अब रोहित शर्मा के हाथ में नजर आने के बाद यह स्मार्टफोन एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.