एक्ट्रेस रेजिना कैसेंड्रा ने बॉलीवुड में क्षेत्रीय भेदभाव को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने करण जौहर और उनकी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस पर फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' के प्रमोशन के दौरान नजरअंदाज किए जाने का आरोप लगाया. रेजिना का कहना है कि फिल्म में अहम भूमिका निभाने के बावजूद उन्हें प्रमोशनल गतिविधियों में उचित जगह नहीं दी गई. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या साउथ इंडियन होने की वजह से उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया.

AdvertisementThe Puranic

रेजिना ने बताया कि फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाने के बावजूद प्रमोशन के दौरान उन्हें पर्याप्त जगह नहीं मिली. एक्ट्रेस के मुताबिक, फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया, जिसमें वह शुरुआत से अंत तक नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें टैग तक नहीं किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि आज तक उन्हें इस बात की वजह नहीं बताई गई कि प्रमोशन में उन्हें क्यों शामिल नहीं किया गया.

रेजिना के इन बयानों ने फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों के साथ होने वाले व्यवहार और क्षेत्रीय पहचान को लेकर चर्चा शुरू कर दी है. एक्ट्रेस ने उत्तर और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बीच बढ़ते विभाजन पर भी चिंता जताई. उनका मानना है कि किसी कलाकार को फिल्म या उसके किरदार से परेशानी है, तो उसे अपनी असहमति जाहिर करने और प्रोजेक्ट छोड़ने का विकल्प भी अपनाना चाहिए.

रेजिना ने इस मुद्दे को क्षेत्रीय विवाद में बदलने से बचने की अपील की. उनके बयान ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि क्या फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों को उनकी प्रतिभा और काम के आधार पर समान अवसर मिलते हैं या क्षेत्रीय पहचान भी उनके साथ होने वाले व्यवहार को प्रभावित करती है.