बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रचने की तैयारी हो रही है. रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है. फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह इतना है कि इसके पहले दिन की कमाई 160 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है. अगर ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो फिल्म कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड पीछे छोड़ सकती है.
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं.
फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शानदार चल रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज से पहले भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब 96.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. वहीं दुनियाभर में इसके ओपनिंग वीकेंड की एडवांस बुकिंग 140 करोड़ रुपये के आसपास बताई गई है. खासकर अमेरिका में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
बॉक्स ऑफिस अनुमानों के मुताबिक, 'रामायण' पहले दिन शाहरुख खान की 'पठान' और 'जवान' की ग्लोबल ओपनिंग को पीछे छोड़ सकती है. इन फिल्मों ने दुनियाभर में करीब 120 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. हालांकि, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का 200 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अभी भी इससे आगे है.
फिल्म की असली परीक्षा रिलीज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया और वीकेंड की कमाई से होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि भगवान राम की कहानी बड़े पर्दे पर दर्शकों का कितना दिल जीतती है.


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.