सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ अब रिलीज की दिशा में आगे बढ़ती नजर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के संशोधित वर्जन को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब मेकर्स फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के सामने पेश करने की तैयारी में हैं.
फिल्म पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से बनाई जा रही थी और 2020 के गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में कई बदलाव और री-शूट किए गए हैं. संशोधित वर्जन में भारत-चीन संबंधों को भी सकारात्मक तरीके से दिखाए जाने की बात सामने आई है.
अब सबसे बड़ा सवाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर है. रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की टीम 13 नवंबर की रिलीज डेट पर विचार कर रही थी. हालांकि, अब ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म को दिवाली या क्रिसमस के दौरान रिलीज करने पर भी विचार हो रहा है. रिलीज डेट अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुई है.
अगर ‘मातृभूमि’ नवंबर में रिलीज होती है, तो इसकी रिलीज रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के करीब हो सकती है. ‘रामायण’ का पहला पार्ट नवंबर की शुरुआत में रिलीज होने वाला है, इसलिए दोनों फिल्मों की रिलीज विंडो को लेकर बॉलीवुड में चर्चा तेज है.
फिलहाल ‘मातृभूमि’ के लिए अगला अहम पड़ाव CBFC सर्टिफिकेशन है. इसके बाद ही फिल्म की रिलीज को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ होगी.



0 comments
No comments yet. Yours would be the first.