सलमान खान की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। हाल ही में दुबई में आयोजित एक इवेंट में उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंच गए। सलमान खान 6 अक्टूबर को दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हुए Beautyworld Middle East इवेंट में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए थे। यहां उन्होंने दुबई के परफ्यूम ब्रांड रसासी के नए फ्रेगरेंस ब्रांड Kenz de Rasasi को लॉन्च किया।

AdvertisementThe Puranic


सलमान के पहुंचने की खबर मिलते ही इवेंट में मौजूद फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सुरक्षा व्यवस्था संभालना भी चुनौती बन गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने भारी भीड़ को देखते हुए सलमान के कार्यक्रम में आने पर दोबारा विचार करने की सलाह भी दी थी। इसके बावजूद अभिनेता अपने फैंस से मिलने पहुंचे।


इस दौरान पाकिस्तानी फैंस भी सलमान की एक झलक पाने के लिए वहां पहुंचे थे। पाकिस्तान की एक फैन महा नूर ने अभिनेता के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए कहा कि वह बचपन से सलमान की फैन हैं। उन्होंने सलमान को अपना “भाई” बताया और उनके लुक, मजाकिया अंदाज और करिश्माई व्यक्तित्व की तारीफ की।


सलमान का इवेंट में पहुंचना भले ही कुछ समय के लिए रहा, लेकिन उनकी मौजूदगी ने फैंस के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया। सोशल मीडिया पर भी उनके वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।