बिहार में किसानों के मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने राज्यव्यापी किसान आंदोलन का आह्वान किया है। बुधवार को पटना में उन्होंने किसानों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। टिकैत ने खास तौर पर किसानों की जमीन के अधिग्रहण और उचित मुआवजे का मुद्दा उठाया।

AdvertisementThe Puranic


राकेश टिकैत ने बिहार शहर विकास अधिनियम 2026 को रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अधिग्रहित की जा रही किसानों की जमीन का उचित मुआवजा मिलना चाहिए। बिहार में प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप के बजाय स्मार्ट गांव विकसित करने की मांग भी किसान संगठन ने रखी है।


टिकैत ने किसानों के कर्ज माफ करने और सभी फसलों पर C2+50 प्रतिशत फॉर्मूले के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने की मांग की। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों और मजदूरों को हर महीने 10 हजार रुपये पेंशन देने की मांग भी उठाई गई है।


टिकैत ने कहा कि बिहार के कई लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में रहते हैं। उन्होंने आंदोलन शुरू होने पर उनसे भी अपने-अपने स्थानों पर किसानों के समर्थन में आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने किसानों से जमीन और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होने को कहा।