भविष्य के नतीजों पर अनुमान लगाने वाले प्लेटफॉर्म पॉलीमार्केट में कर्मचारियों की छंटनी हुई है. कंपनी ने कई कर्मचारियों को हटाने के साथ कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के समझौते भी खत्म किए हैं. इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों पर पड़ा है.
रिपोर्ट के मुताबिक, छंटनी से प्रभावित लोगों में 50 फीसदी से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स हैं. हालांकि, कंपनी ने कुल कितने कर्मचारियों और कॉन्ट्रैक्टर्स को हटाया गया, इसकी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है. कंपनी में यह बदलाव ऐसे समय आया है, जब उसे प्रतिद्वंद्वी Kalshi से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है.
पॉलीमार्केट ने संगठन में बदलाव को कारोबार के अगले चरण की तैयारी बताया है. कंपनी नए नेतृत्व और विस्तार की रणनीति के तहत अपने कामकाज को व्यवस्थित कर रही है. हाल के महीनों में कंपनी ने कई वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्तियां भी की हैं.
Kalshi से प्रतिस्पर्धा के बीच पॉलीमार्केट का यह कदम टेक इंडस्ट्री में बदलते कारोबारी माहौल को दिखाता है. जहां कंपनियां विस्तार की तैयारी कर रही हैं, वहीं कर्मचारियों और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के रोजगार पर भी असर पड़ रहा है.


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.