महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर एक ट्रेनर विमान टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसल गया. हादसे में विमान चला रही महिला पायलट सुरक्षित बच गईं. राहत की बात रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
जानकारी के मुताबिक, विमान उड़ान भरने की कोशिश कर रहा था, तभी वह रनवे के पक्के हिस्से से बाहर निकल गया. घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. विमान के रनवे से फिसलने का वीडियो भी सामने आया है.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. महिला पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान एक फ्लाइंग क्लब से जुड़ा था.
फिलहाल विमान के रनवे से फिसलने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है. घटना के कारणों की जांच और विस्तृत जानकारी का इंतजार है.


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.