महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चाओं के बीच विधायक रोहित पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है. उन्होंने सवाल उठाया कि अजित पवार को कौन ब्लैकमेल कर रहा था और इसके पीछे किसका हाथ था.
रोहित पवार ने आरोप लगाया कि अजित पवार पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा था. उन्होंने फडणवीस के उस बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें NCP के दोनों गुटों के विलय को बीजेपी की सहमति से जोड़ने की बात कही गई थी.
रोहित पवार ने कहा कि अजित पवार को ब्लैकमेल किए जाने के मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए. उन्होंने बीजेपी पर राजनीतिक दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाया.
दरअसल, अजित पवार के निधन के बाद NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. शरद पवार और सुनेत्रा पवार गुट के नेताओं के बीच मुलाकातों के बाद विलय की अटकलें बढ़ी हैं. हालांकि, दोनों गुटों के विलय पर अभी कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है.


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.