मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन पर छठ पूजा के मौके पर भोजपुरी गाने बजाने को लेकर विवाद सामने आया है. उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने इस पर आपत्ति जताते हुए रेलवे प्रशासन से शिकायत की है. मामला स्टेशन पर भोजपुरी गानों और उद्घोषणाओं को लेकर शुरू हुआ.

AdvertisementThe Puranic

रिपोर्ट के मुताबिक, छठ पूजा के अवसर पर स्टेशन पर भोजपुरी गाने बजाए जा रहे थे. इस पर शिवसेना UBT की नगरसेविका माधुरी मांजरेकर ने स्टेशन मास्टर से मुलाकात कर विरोध जताया. उन्होंने रेलवे प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग की.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष घोषणाएं की जा रही थीं. इस आयोजन का उद्देश्य यात्रियों को जानकारी देना और त्योहार के दौरान व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना था.

घटना के बाद मुंबई में मराठी और गैर-मराठी मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. बीजेपी और शिंदे गुट ने विपक्ष पर विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया है, जबकि उद्धव ठाकरे गुट ने स्टेशन पर नियमित घोषणाओं को प्राथमिकता देने की मांग की है.