रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भविष्य के युद्ध केवल विमानों की संख्या से नहीं, बल्कि तकनीक और तैयारी से जीते जाएंगे. वायुसेना कमांडर सम्मेलन में उन्होंने भारतीय वायुसेना को बदलती युद्ध परिस्थितियों के अनुसार खुद को मजबूत बनाने का संदेश दिया.
राजनाथ सिंह के मुताबिक, आधुनिक युद्ध में तकनीकी क्षमता, रणनीति और तेजी से फैसले लेने की क्षमता बेहद महत्वपूर्ण हो गई है. ड्रोन, साइबर तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अंतरिक्ष आधारित प्रणालियां युद्ध का स्वरूप बदल रही हैं. ऐसे में भारतीय वायुसेना को नई तकनीकों के इस्तेमाल और अपनी क्षमताओं के विस्तार पर ध्यान देना होगा.
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के प्रदर्शन की सराहना भी की. रक्षा मंत्री ने तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया.
सम्मेलन में वायुसेना के AI आधारित एप्लिकेशन भी लॉन्च किए गए. इसके साथ अग्निवीरों के दूसरे टूर ऑफ ड्यूटी से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई. राजनाथ सिंह का संदेश साफ था कि भविष्य के युद्धों में तकनीकी श्रेष्ठता और मजबूत तैयारी निर्णायक भूमिका निभाएगी.


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.