बिहार के कटिहार में छठ घाट के निर्माण के दौरान खुदाई में भगवान कृष्ण की मूर्ति मिलने से इलाके में उत्साह का माहौल है. खुदाई के दौरान मिली मूर्ति में भगवान कृष्ण बांसुरी और मुकुट के साथ दिखाई दे रहे हैं. मूर्ति मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ मौके पर जुटने लगी.

AdvertisementThe Puranic

मूर्ति को देखकर श्रद्धालु भावुक हो गए. कई लोगों ने इसे भगवान कृष्ण का साक्षात आगमन बताते हुए अपनी आस्था व्यक्त की. मूर्ति को देखने के लिए आसपास के इलाकों से भी लोग पहुंचने लगे. मौके पर धार्मिक माहौल बन गया और लोगों के बीच मूर्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई.

दरअसल, इलाके में छठ पूजा के लिए घाट का निर्माण कराया जा रहा था. इसी दौरान जमीन की खुदाई में यह मूर्ति मिली. श्रद्धालु इसे भगवान कृष्ण से जुड़ा विशेष संयोग मान रहे हैं.

हालांकि, मूर्ति की प्राचीनता, निर्माण काल और ऐतिहासिक महत्व को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है. विशेषज्ञों की जांच के बाद ही मूर्ति के इतिहास और वास्तविक महत्व का पता चल सकेगा.