Nvidia CEO जेनसन हुआंग से जुड़े कथित जासूसी मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज कर दी है। चीन ने उन आरोपों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि एक चीनी महिला ने हुआंग के साथ निजी संबंध बनाकर उनके जरिए महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने की कोशिश की। चीन ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे देश को बदनाम करने की कोशिश करार दिया है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि चीन पर जासूसी के लगाए गए आरोपों का कोई आधार नहीं है। उन्होंने इसे चीन के खिलाफ दुष्प्रचार बताया। यह प्रतिक्रिया अमेरिकी मीडिया में सामने आई उन रिपोर्टों के बाद आई है, जिनमें एलिस हुआंग नाम की महिला को चीनी खुफिया एजेंसियों से जुड़ा बताया गया था।
रिपोर्टों के अनुसार, एलिस हुआंग सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगासpeed में वरिष्ठ पद पर काम कर चुकी हैं। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया कि वह चीन के लिए जानकारी जुटा रही थीं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
इस विवाद के बीच जेनसन हुआंग ने अपनी पत्नी से बेवफाई स्वीकार करते हुए परिवार और Nvidia के कर्मचारियों से माफी मांगी है। वहीं, Nvidia के बोर्ड ने मामले की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल उसे ऐसा कोई कारण नहीं दिखता जिससे अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा या Nvidia के गोपनीय डेटा से समझौता हुआ हो।


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.