Nvidia के CEO जेनसन हुआंग इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. उनके कथित अफेयर और एलिस हुआंग से जुड़े जासूसी के आरोपों के बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टाइल मीम्स की बाढ़ आ गई है. इंटरनेट यूजर्स इस पूरे विवाद को फिल्मों के मशहूर डायलॉग और रोमांटिक सीन के जरिए मजेदार अंदाज में पेश कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर 'हम दिल दे चुके सनम' का नाम बदलकर 'हम चिप दे चुके सनम' कर दिया गया है. Nvidia के CEO और चिप इंडस्ट्री से जुड़े इस विवाद में फिल्म के नाम का यह ट्विस्ट यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है. इसके अलावा सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'एक था टाइगर' के जासूसी वाले अंदाज को भी इस मामले से जोड़कर मीम्स बनाए जा रहे हैं.
AI की मदद से तैयार किए गए वीडियो और तस्वीरों में जेनसन हुआंग को बॉलीवुड फिल्मों के रोमांटिक और जासूसी दृश्यों में दिखाया जा रहा है. 'राज' जैसी फिल्मों के सीन भी इन मीम्स का हिस्सा बन रहे हैं. इन पोस्ट्स पर यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और देखते ही देखते यह मामला इंटरनेट पर वायरल हो गया है.
दरअसल, जेनसन हुआंग के कथित अफेयर और एलिस हुआंग को लेकर सामने आए आरोपों ने इस विवाद को चर्चा में ला दिया है. एलिस हुआंग के चीनी जासूस होने के दावों की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है. चीन ने इन आरोपों को खारिज किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स इस विवाद को मनोरंजन के नजरिए से पेश कर रहे हैं, जबकि इसके पीछे के आरोपों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.