एनवीडिया CEO जेनसन हुआंग से जुड़े कथित जासूसी विवाद में एलिस हुआंग को लेकर नया खुलासा हुआ है. ताइवान के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एलिस हांगकांग पासपोर्ट का इस्तेमाल करके ताइवान पहुंची थीं. इस मामले में चीन के लिए जासूसी करने के आरोपों की जांच चल रही है.

AdvertisementThe Puranic

एलिस हुआंग चीन की नागरिक और सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की पूर्व अधिकारी बताई जाती हैं. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को कथित तौर पर संदेह है कि वह चीन के लिए जानकारी जुटा रही थीं. हालांकि, चीन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें बेबुनियाद बताया है.

ताइवान के अधिकारियों के मुताबिक, एलिस फिलहाल देश से बाहर हैं और उनका प्रवेश परमिट रद्द कर दिया गया है. अब वह दोबारा ताइवान नहीं आ सकतीं. अधिकारियों ने इस मामले के बाद प्रवेश जांच और सुरक्षा प्रक्रियाओं की समीक्षा करने की बात कही है.

विवाद के बीच एनवीडिया के बोर्ड ने जेनसन हुआंग से जुड़े मामले की स्वतंत्र जांच शुरू की है. हुआंग ने अपनी पत्नी और परिवार से माफी मांगते हुए विवाहेतर संबंध स्वीकार किया है. हालांकि, उन्होंने जासूसी आरोपों पर सीधे टिप्पणी नहीं की है.