भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है. क्रिकेट के मैदान पर अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले अर्शदीप ने एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ सगाई कर ली है. दोनों ने सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है.
सगाई की तस्वीरों में अर्शदीप सिंह समुद्र किनारे घुटनों पर बैठकर समरीन को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. इस खास पल पर समरीन के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है. एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट की. समुद्र के किनारे दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.
समरीन कौर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने रिश्ते को लेकर प्यार भरा संदेश लिखा. उन्होंने जिंदगीभर साथ रहने की बात कही और अर्शदीप को अपना होने वाला पति बताया. समरीन ने अपने कैप्शन में 'Hi Fiancé' लिखकर इस खास रिश्ते की खुशी जाहिर की.
अर्शदीप और समरीन के रिश्ते की चर्चा आईपीएल 2026 के दौरान शुरू हुई थी. दोनों को साथ देखे जाने के बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें लगने लगी थीं. 26 जुलाई 2026 को अर्शदीप ने समरीन के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. उन्होंने समरीन को 'My Person' कहकर अपने प्यार का इजहार किया था.
अब सगाई के बाद दोनों की तस्वीरें फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही हैं. सोशल मीडिया पर कपल को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाइयां मिल रही हैं.


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.