दुबई में होने वाली बॉक्सिंग फाइट से पहले भारतीय बॉक्सर मनीष शर्मा और पाकिस्तानी बॉक्सर रहीम पर्डेसी के बीच बड़ा विवाद हो गया। दोनों खिलाड़ियों के बीच स्टेज पर फेस-ऑफ के दौरान तनाव इतना बढ़ गया कि मनीष शर्मा ने रहीम पर्डेसी को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

AdvertisementThe Puranic

यह घटना Fury by the Sea MUKA Boxing इवेंट के प्रमोशनल कार्यक्रम के दौरान हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस और फेस-ऑफ के दौरान रहीम पर्डेसी कथित तौर पर मनीष शर्मा को उकसा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

मनीष शर्मा, जिन्हें सोशल मीडिया पर 'हाफ इंजीनियर' के नाम से भी जाना जाता है, ने अचानक रहीम को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद स्टेज पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों खिलाड़ियों को अलग किया।

इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के इन दोनों बॉक्सर्स की फाइट को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। मनीष शर्मा और रहीम पर्डेसी के बीच मुकाबला 6 नवंबर 2026 को दुबई के निक्की बीच पर आयोजित होने वाला है।

फाइट से पहले हुए इस विवाद ने मुकाबले को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है। अब सभी की नजरें दोनों खिलाड़ियों के रिंग में आमने-सामने आने पर टिकी हैं।