भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह के बच्चे इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेजल कीच अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान बच्चों की मासूमियत ने पैपराजी और फैंस का ध्यान खींच लिया। एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में हेजल अपनी बेटी औरा का हाथ थामे दिखाई दीं, जबकि उनका बेटा ओरियन भी उनके साथ मौजूद था।

AdvertisementThe Puranic

एयरपोर्ट पर हेजल कैजुअल आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने ग्रे को-ऑर्ड सेट के साथ सनग्लासेस लगाए हुए थे। वहीं, बेटी औरा ब्लैक एंड व्हाइट चेक्ड ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थीं। बेटे ओरियन ने पिंक और व्हाइट जैकेट पहनी हुई थी। वीडियो में औरा पैपराजी को देखकर हाथ हिलाती भी नजर आईं। उसकी इस छोटी सी हरकत ने लोगों का दिल जीत लिया।

इस दौरान हेजल के माता-पिता भी उनके साथ दिखाई दिए। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे पहली बार मुंबई आए हैं और यहां पानी पुरी का स्वाद भी चख चुके हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर युवराज और हेजल के बच्चों के भारत आने को लेकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, बच्चों के पहली बार भारत आने की आधिकारिक पुष्टि स्पष्ट नहीं है।

युवराज सिंह और हेजल कीच ने नवंबर 2016 में शादी की थी। जनवरी 2022 में उनके घर बेटे ओरियन का जन्म हुआ, जबकि अगस्त 2023 में बेटी औरा परिवार का हिस्सा बनी। एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि बेटी औरा अपने पिता युवराज सिंह जैसी दिखती हैं।