भारत के स्टार बल्लेबाज और टेस्ट-वनडे कप्तान शुभमन गिल का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज को लेकर जब एक रिपोर्टर ने गिल से टीम की तैयारियों के बारे में सवाल किया, तो उनका जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। गिल ने साफ कहा, "टी20? मैं तो हूं ही नहीं।"

AdvertisementThe Puranic


दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि शुभमन गिल टीम का हिस्सा नहीं हैं।


गिल से पहले भारत के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर भी सवाल किया गया था। उन्होंने भारतीय टीम और अपने साथियों को जीत की बधाई दी। इसके बाद रिपोर्टर ने उनसे टी20 सीरीज की तैयारियों को लेकर सवाल कर दिया। गिल ने तुरंत याद दिलाया कि वह इस फॉर्मेट की टीम में शामिल नहीं हैं। उनके इस सहज और मजेदार जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


शुभमन गिल ने भारत के लिए आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इसके बाद से वह भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। फिलहाल वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं।