Redmi अपने स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी देने की तैयारी कर रहा है. एक नई लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. इसके अलावा Redmi 14,000mAh क्षमता वाली बैटरी पर भी काम कर रहा है. अगर ये योजनाएं सफल होती हैं, तो स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता के मामले में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, एक स्मार्टफोन ब्रांड की 12,000mAh बैटरी की मास प्रोडक्शन योजना पूरी हो चुकी है. रिपोर्ट में इस ब्रांड की पहचान Redmi के तौर पर की गई है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बैटरी या इससे जुड़े स्मार्टफोन को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.
रिपोर्ट के अनुसार, Redmi इससे भी बड़ी बैटरी क्षमता पर काम कर रहा है. कंपनी 13,000mAh से लेकर 14,000mAh तक की बैटरी टेस्ट कर रही है. इसे 2027 में मास प्रोडक्शन तक पहुंचाने की योजना बताई जा रही है. फिलहाल यह जानकारी लीक पर आधारित है और फोन की लॉन्च टाइमलाइन स्पष्ट नहीं है.
Redmi पहले भी बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन पेश कर चुका है. अब 12,000mAh बैटरी की तैयारी कंपनी के इसी प्रयास को आगे बढ़ाने का संकेत देती है. इतनी बड़ी बैटरी से गेमिंग, वीडियो देखने और लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों को फायदा मिल सकता है. हालांकि, बैटरी बैकअप केवल उसकी क्षमता पर निर्भर नहीं करता. फोन का प्रोसेसर, डिस्प्ले और नेटवर्क इस्तेमाल भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं.
फिलहाल Redmi ने 12,000mAh और 14,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन के नाम, कीमत, फीचर्स और भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.