रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. इसी बीच फिल्म में मांडवी का किरदार निभाने वाली रिया कपूर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. उनके इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा है.
रिया कपूर ने बताया कि एक ऑडिशन ने उनकी जिंदगी बदल दी. फिल्म 'रामायण' का हिस्सा बनने को लेकर वह बेहद भावुक हैं. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में इस खास मौके के लिए आभार जताया और अपनी खुशी जाहिर की. पोस्ट के आखिर में उन्होंने 'जय श्री राम' लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं.
'रामायण' में रिया कपूर मांडवी के किरदार में दिखाई देंगी. मांडवी भरत की पत्नी और राजा जनक के भाई कुशध्वज की बेटी थीं. रामायण की कहानी में उनका किरदार महत्वपूर्ण पारिवारिक संबंधों से जुड़ा हुआ है. फिल्म में भारतीय महाकाव्य की कहानी को बड़े स्तर पर पर्दे पर उतारने की तैयारी की जा रही है.
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में कई बड़े कलाकार शामिल हैं. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और अन्य कलाकारों की मौजूदगी के कारण फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है. रिया कपूर का भावुक पोस्ट भी इसी उत्साह को बढ़ा रहा है.


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.