OpenAI ने ChatGPT में बिजनेस प्रोफाइल से जुड़ा नया फीचर पेश किया है. इसका मकसद कंपनियों को ChatGPT पर अपनी पहचान बनाने और ग्राहकों तक पहुंचने का नया माध्यम देना है. इस फीचर को Business Hub नाम दिया गया है, जो फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध है.
Business Hub के जरिए कंपनियां अपनी प्रोफाइल क्लेम कर सकती हैं और वेरिफिकेशन के बाद बिजनेस से जुड़ी जानकारी अपडेट कर सकती हैं. इसमें कंपनी का विवरण, प्रोडक्ट और सेवाओं की जानकारी शामिल होगी. रिटेल कंपनियां कीमत और उपलब्धता के साथ प्रोडक्ट फीड भी जोड़ सकती हैं. इससे ChatGPT पर बिजनेस से जुड़ी जानकारी ज्यादा सटीक और अपडेटेड रखने में मदद मिलेगी.
OpenAI ने Business Agents नाम का फीचर भी पेश किया है. इसके जरिए पात्र कंपनियां अपना AI एजेंट बना सकती हैं, जो ChatGPT पर ग्राहकों के सवालों का जवाब देगा और उन्हें प्रोडक्ट या सेवाओं के बारे में जानकारी देगा. फिलहाल यह सुविधा अमेरिका में चुनिंदा ई-कॉमर्स और ऑनलाइन सर्विस बिजनेस के लिए उपलब्ध है.
Business Hub कंपनियों को यह समझने में भी मदद करेगा कि ChatGPT पर लोग उनके बिजनेस के बारे में कितनी बार जानकारी खोजते हैं. इसमें बिजनेस के उल्लेख, वेबसाइट क्लिक और ग्राहकों की रुचि से जुड़े विषयों के आंकड़े मिलेंगे. हालांकि, कंपनियों को यूजर्स की निजी बातचीत नहीं दिखाई जाएगी. OpenAI की योजना आने वाले समय में इस सुविधा को दूसरे बाजारों और बिजनेस श्रेणियों तक विस्तार देने की है.


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.