दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ा कदम उठाया है। निगम ने मृत कर्मचारियों के 46 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी है। इन सभी को जन स्वास्थ्य विभाग में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद पर नियुक्त किया गया है। एमसीडी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेयर प्रवेश वाही ने नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

AdvertisementThe Puranic

यह फैसला उन परिवारों के लिए आर्थिक सहारा बनेगा, जिन्होंने अपने कमाने वाले सदस्य को खो दिया है। अनुकंपा नियुक्ति के जरिए ऐसे परिवारों को रोजगार और आर्थिक सुरक्षा देने की कोशिश की गई है।

कार्यक्रम में मेयर ने कहा कि एमसीडी अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दिल्ली की नागरिक सुविधाओं और साफ-सफाई व्यवस्था में कर्मचारियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

इस मौके पर निगम की अन्य उपलब्धियों का भी जिक्र किया गया। एमसीडी ने 1,467 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया है। इसके अलावा जन स्वास्थ्य विभाग के करीब 4,000 मल्टी टास्किंग स्टाफ कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन के सिद्धांत के तहत वेतन दिया गया है।

एमसीडी के इन फैसलों से कर्मचारियों और उनके परिवारों को रोजगार, आर्थिक सहायता और नौकरी की सुरक्षा के लिहाज से राहत मिली है।