Dreame X60 Ultra Complete घर की रोजमर्रा की सफाई को आसान बनाने के लिए बनाया गया एक प्रीमियम रोबोट वैक्यूम क्लीनर है. इसमें 35,000Pa की सक्शन पावर दी गई है, जो फर्श और कारपेट पर मौजूद धूल, बाल और गंदगी को साफ करने में मदद करती है. इसकी सबसे खास बात इसका 7.95 सेंटीमीटर पतला डिजाइन है, जिससे यह बेड, सोफा और कम ऊंचाई वाले फर्नीचर के नीचे भी सफाई कर सकता है.
इस रोबोट में रिट्रैक्टेबल LiDAR सेंसर दिया गया है, जो जरूरत के अनुसार नीचे हो जाता है. इसके अलावा AI कैमरा और स्मार्ट नेविगेशन की मदद से यह आसपास मौजूद वस्तुओं को पहचानकर उनके बीच से निकल सकता है. इसमें डुअल मॉप सिस्टम भी मिलता है, जो फर्श की सफाई के साथ पोछा लगाने का काम करता है. इसका मल्टीफंक्शन डॉक अपने आप डस्टबिन खाली करने, मॉप पैड धोने और उन्हें सुखाने जैसे काम करता है.
सीढ़ियों को लेकर भी इस रोबोट की चर्चा होती है. Dreame X60 Ultra Complete सामान्य सीढ़ियां चढ़कर एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर नहीं जा सकता. हालांकि, यह 4.5 सेंटीमीटर तक के सिंगल स्टेप और 8.8 सेंटीमीटर तक के डबल स्टेप पार कर सकता है. यानी घर के दरवाजों के ऊंचे हिस्सों और छोटे अवरोधों को पार करने में सक्षम है.
भारत में इसकी कीमत करीब 1,34,999 रुपये है. यह उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो घर की नियमित सफाई में लगने वाला समय और मेहनत कम करना चाहते हैं. हालांकि, बहुत ज्यादा जमे हुए दागों को साफ करने के लिए अभी भी इंसानी मेहनत की जरूरत पड़ सकती है.


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.