पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर चल रहे विवाद में कलकत्ता हाईकोर्ट ने ऋतब्रत बनर्जी की नियुक्ति रद्द कर दी है। अदालत ने विधानसभा अध्यक्ष को 10 दिनों के भीतर इस पद पर नए सिरे से फैसला लेने का निर्देश दिया है।

AdvertisementThe Puranic

दरअसल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर विवाद सामने आया था। विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस ने 3 जून को ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दी थी। इस फैसले को चुनौती देते हुए वरिष्ठ विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

याचिका में नियुक्ति की प्रक्रिया और विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर सवाल उठाए गए थे। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने ऋतब्रत बनर्जी की नियुक्ति को रद्द करने का आदेश दिया। साथ ही स्पीकर को निर्देश दिया कि वह निर्धारित 10 दिनों के अंदर सभी पहलुओं पर विचार करते हुए दोबारा निर्णय लें।

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर राजनीतिक और कानूनी चर्चा तेज हो गई है। अब सबकी नजर विधानसभा अध्यक्ष के अगले फैसले पर रहेगी।