घर में बड़ा स्मार्ट टीवी लगाने का सपना है, लेकिन बजट ज्यादा नहीं है, तो मिनी प्रोजेक्टर आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। Amazon की Great Indian Festival Sale में स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर पर 65 फीसदी तक की छूट मिलने वाली है। यह सेल 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है।

AdvertisementThe Puranic


बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी की कीमत आमतौर पर काफी ज्यादा होती है। खासकर 100 इंच या उससे बड़े टीवी के लिए एक लाख रुपये से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। ऐसे में कम बजट वाले यूजर्स मिनी प्रोजेक्टर की मदद से घर की दीवार को बड़ी स्क्रीन में बदल सकते हैं।

मिनी प्रोजेक्टर की खासियत यह है कि इन्हें आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। सही दीवार या सफेद पर्दे पर इनकी मदद से 32 इंच से लेकर करीब 200 इंच तक की स्क्रीन तैयार की जा सकती है। इससे घर में मूवी, वेब सीरीज या दूसरी वीडियो कंटेंट को बड़ी स्क्रीन पर देखने का अनुभव मिल सकता है।


हालांकि प्रोजेक्टर खरीदने से पहले कुछ जरूरी फीचर्स जरूर चेक करने चाहिए। इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम, पहले से मौजूद ऐप्स, Wi-Fi, Bluetooth और HDMI पोर्ट जैसी कनेक्टिविटी शामिल हैं। इसके अलावा ब्राइटनेस और रेजोल्यूशन पर भी ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि इन्हीं का असर तस्वीर की क्वालिटी पर पड़ता है।