OpenAI में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सेफ्टी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कंपनी के लंबे समय तक काम करने वाले सेफ्टी लीडर डेविड रॉबिन्सन ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी छोड़ने के बाद उन्होंने AI को डेवलप करने के मौजूदा तरीके और OpenAI की कार्य संस्कृति पर गंभीर चिंता जताई है।

AdvertisementThe Puranic


डेविड रॉबिन्सन ने द अटलांटिक में लिखे अपने लेख में कहा कि AI कंपनियां इस तकनीक को विकसित करने में उतनी सावधानी नहीं बरत रही हैं, जितनी जरूरी है। उन्होंने OpenAI के 'इटरेटिव डिप्लॉयमेंट' मॉडल पर भी सवाल उठाया। इस तरीके में AI सिस्टम को जारी करने के बाद सामने आने वाली समस्याओं के आधार पर सेफ्टी उपायों को बेहतर किया जाता है। रॉबिन्सन का मानना है कि जैसे-जैसे AI मॉडल ज्यादा शक्तिशाली हो रहे हैं, इस तरह की गलतियों का असर भी ज्यादा बड़ा हो सकता है।


उन्होंने कहा कि अब AI के मामले में 'ट्रायल एंड एरर' के भरोसे आगे बढ़ना सही नहीं है। उनके मुताबिक, AI कंपनियों को एविएशन और न्यूक्लियर पावर जैसे हाई-रिस्क सेक्टर से सुरक्षा के तरीके सीखने चाहिए। AI सिस्टम में कई स्तरों की सुरक्षा और मजबूत बैकअप व्यवस्था जरूरी है।


रॉबिन्सन ने AI को पूरी तरह नुकसानदायक तकनीक नहीं बताया। उनका कहना है कि AI लोगों के लिए बेहद उपयोगी हो सकता है, लेकिन इसकी क्षमता बढ़ने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी उसी गति से मजबूत करना जरूरी है।