दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए नौकरी और इंटर्नशिप का शानदार मौका सामने आया है। यूनिवर्सिटी का दूसरा प्लेसमेंट और इंटर्नशिप फेयर AVASAR 2026 आगामी 7 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इस ड्राइव में 85 से ज्यादा कंपनियों और संस्थानों के शामिल होने की उम्मीद है। अब तक 4 हजार से ज्यादा छात्र इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं।

AdvertisementThe Puranic


यह प्लेसमेंट ड्राइव नॉर्थ कैंपस के गेट नंबर 2 स्थित मल्टीपर्पज हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन और पीएचडी कर रहे DU के छात्र और यूनिवर्सिटी के एलुमनी हिस्सा ले सकते हैं। SOL और NCWEB के छात्र भी इसमें शामिल हो सकते हैं।


इस ड्राइव की खास बात यहां मिलने वाला पैकेज और स्टाइपेंड है। DU के मुताबिक, कुछ नौकरियों में सालाना पैकेज 10 लाख रुपये से ज्यादा हो सकता है। वहीं इंटर्नशिप के लिए अधिकतम 60 हजार रुपये प्रति महीने तक स्टाइपेंड की पेशकश की गई है। SPRIX Japan, Teach for India, Kotak Life, PPG Foundation, Muthoot Finance और अन्य संस्थानों के शामिल होने की उम्मीद है।


ड्राइव में पहुंचने वाले छात्रों को अपना अपडेटेड CV या रिज्यूम की कई कॉपी और वैध ID प्रूफ, जैसे आधार कार्ड या कॉलेज ID, साथ ले जाना होगा। DU ने छात्रों को फॉर्मल या प्रोफेशनल ड्रेस में आने की सलाह दी है।