रॉबर्ट पैटिनसन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द बैटमैन पार्ट II' को लेकर एक बार फिर फैंस का इंतजार बढ़ गया है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। इस बार फिल्म के डायरेक्टर मैट रीव्स को लेकर यह फैसला लिया गया है। डीसी स्टूडियोज और वार्नर ब्रदर्स ने बताया कि रीव्स एक पारिवारिक मामले पर ध्यान देने के लिए कुछ समय के लिए प्रोडक्शन से दूर हुए हैं।

AdvertisementThe Puranic


स्टूडियो ने अपने बयान में कहा कि 'द बैटमैन पार्ट II' का प्रोडक्शन अस्थायी रूप से रोका गया है और मैट रीव्स को डीसी स्टूडियोज का पूरा समर्थन हासिल है। हालांकि, रीव्स के पारिवारिक मामले से जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए इस मामले को लेकर किसी तरह का अनुमान लगाना ठीक नहीं होगा।


फिल्म की शूटिंग जून 2026 में लंदन में शुरू हुई थी। इससे पहले भी 'द बैटमैन पार्ट II' को कई बार देरी का सामना करना पड़ा है। फिल्म की रिलीज पहले अक्टूबर 2025 के लिए तय थी, जिसे बाद में 2027 और फिर फरवरी 2028 तक आगे बढ़ाया गया।


फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट 18 फरवरी 2028 तय है। अभी यह साफ नहीं है कि शूटिंग में आई इस नई रुकावट का रिलीज डेट पर कोई असर पड़ेगा या नहीं।


फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन एक बार फिर ब्रूस वेन यानी बैटमैन के किरदार में नजर आएंगे। एंडी सर्किस और कॉलिन फैरेल भी अपनी पिछली भूमिकाओं में लौटेंगे, जबकि स्कारलेट जोहानसन और सेबेस्टियन स्टैन जैसे नए कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।