Royal Enfield ने त्योहारों के सीजन से पहले अपनी लोकप्रिय बाइक Classic 350 की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने इसके सभी नौ कलर ऑप्शंस की कीमतों में बदलाव किया है। इस बढ़ोतरी के बाद Classic 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपये हो गई है।
Classic 350 की कीमतों में वेरिएंट के हिसाब से करीब 1,000 से 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। बेस Redditch Red की कीमत अब 1.89 लाख रुपये है। वहीं Madras Red की कीमत 1.96 लाख रुपये और Medallion Bronze की कीमत 2.01 लाख रुपये हो गई है। Gorkha Green और Commando Sand की कीमत 2.12 लाख रुपये है।
इसके अलावा Gun Grey और Stealth Black की कीमत 2.21 लाख रुपये, जबकि Emerald और Signature White की कीमत 2.26 लाख रुपये हो गई है। Signature White को हाल ही में Classic 350 लाइनअप में शामिल किया गया था।
कीमत बढ़ाने के बावजूद कंपनी ने बाइक के इंजन या मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया है। Classic 350 में 349cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 20.2hp की पावर और 27Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
इस साल Classic 350 को अपडेट करते हुए कंपनी ने डुअल-चैनल ABS वाले वेरिएंट्स में असिस्ट और स्लिपर क्लच तथा USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स जोड़े थे।



0 comments
No comments yet. Yours would be the first.