प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार 25 साल पूरे होने के मौके पर 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया। 7 अक्टूबर 2001 को उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद 2014 में उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला।

AdvertisementThe Puranic


विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन के लिए देशवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह लंबी यात्रा जनता के विश्वास और आशीर्वाद से संभव हुई है। पीएम ने अपने राजनीतिक सफर के दौरान मिली जीत, हार, चुनौतियों और आलोचनाओं से मिली सीख का भी जिक्र किया।


प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि देश की सेवा करना रहा है। उन्होंने अपने कर्म को देश के प्रति कर्तव्य और साधना बताया। साथ ही उन्होंने लोकतंत्र और संविधान के प्रति सम्मान जताया।


पीएम मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और नागरिकों के लिए प्रार्थना करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि अब देश के सामने 2047 तक विकसित भारत बनाने का बड़ा लक्ष्य है।


अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने लोगों के साथ मिलकर आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा, “हम करके रहेंगे... We Will Do It.” सरकार की ओर से भी 2047 तक विकसित भारत के सामूहिक संकल्प पर जोर दिया जा रहा है।