PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana ने देश में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने के मामले में एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है। योजना के तहत अब 60 लाख से ज्यादा घरों में सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। खास बात यह है कि योजना की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। अब हर छह दिन में करीब 1 लाख नए परिवार इससे जुड़ रहे हैं।
केंद्र सरकार ने फरवरी 2024 में इस योजना की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य देशभर के 1 करोड़ घरों तक रूफटॉप सोलर पहुंचाना है। इसके जरिए घरों की बिजली लागत कम करने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है। योजना के तहत पात्र परिवारों को सोलर सिस्टम लगाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है।
सरकार के मुताबिक, 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता वाले सिस्टम पर अधिकतम ₹78,000 तक की केंद्रीय सब्सिडी मिल सकती है। विशेष श्रेणी वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह सहायता अधिक हो सकती है।
योजना से जुड़े कई परिवारों की बिजली खपत काफी कम हुई है। अगस्त 2026 तक करीब 19 लाख परिवारों को शून्य बिजली बिल मिलने की जानकारी सरकार ने दी थी। योजना के तहत अब तक 14.8 GW रूफटॉप सोलर क्षमता भी स्थापित की जा चुकी थी।



0 comments
No comments yet. Yours would be the first.