भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की तबीयत खराब होने की खबर सामने आने के बाद पवन सिंह के फैंस भी चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
पवन सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर अस्पताल से मां के साथ एक भावुक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में प्रतिमा देवी अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं, जबकि पवन सिंह उन्हें गले लगाए हुए हैं। उनके चेहरे पर मां की चिंता साफ दिखाई दे रही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "माई हमार दुनिया।"
पवन सिंह की मां के स्वास्थ्य को लेकर उनके खास दोस्त प्रियांशु सिंह ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। उन्होंने प्रतिमा देवी के जल्द स्वस्थ होने और लंबी उम्र के लिए लोगों से प्रार्थना करने की अपील की।
वहीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी अपनी सास की तस्वीर शेयर कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने भगवान से प्रतिमा देवी को अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र देने की प्रार्थना की।
पवन सिंह अपनी मां के बेहद करीब हैं। वह कई मौकों पर मां के प्रति अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। अब उनकी मां की तबीयत खराब होने की खबर से उनके चाहने वाले जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।



0 comments
No comments yet. Yours would be the first.