दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। रविवार को इंडिया गेट के पास आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके छात्र संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

AdvertisementThe Puranic


यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है जब दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी SIR के दौरान मतदाता सूची में नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं और चुनाव आयोग की भूमिका पर आपत्ति जता रहे हैं।


इससे पहले भी दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। शनिवार को जंतर-मंतर के आसपास हुए प्रदर्शन के दौरान करीब 200 लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस ने प्रदर्शन से जुड़े मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई भी की है।


रविवार को इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक मार्च का भी आह्वान किया गया था। कांग्रेस ने भी शाम 5 बजे इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक प्रदर्शन का ऐलान किया है।