हिमाचल प्रदेश के पद्मश्री डॉ. नेक राम शर्मा पिछले 30 साल से पारंपरिक अनाज और पुराने बीजों को बचाने के अभियान में जुटे हैं. उन्हें 'मिलेट मैन' के नाम से जाना जाता है. उनका उद्देश्य स्थानीय अनाजों और पारंपरिक फसलों की किस्मों को संरक्षित करना है, ताकि खेती की समृद्ध विरासत आने वाली पीढ़ियों तक पहुंच सके.

AdvertisementThe Puranic

नेक राम शर्मा ने इस दिशा में काम करते हुए 40 तरह के बीज बैंक बनाए हैं. इन बीज बैंकों में पारंपरिक फसलों के बीजों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जाता है. उनका काम कृषि जैव विविधता को बचाने और किसानों को पारंपरिक अनाजों के महत्व से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है.

आज जब खेती में आधुनिक तकनीकों और नई किस्मों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में नेक राम शर्मा का प्रयास पुराने बीजों और पारंपरिक कृषि ज्ञान को बचाने की मिसाल है. उनका योगदान किसानों के साथ-साथ कृषि क्षेत्र के लिए भी प्रेरणादायक है.