मिस यूनिवर्स 2026 की प्रतियोगिता में भारत और पाकिस्तान की प्रतिनिधियों पर भी सबकी नजरें टिकी हैं। पाकिस्तान की ओर से मिस्बाह अरशद और भारत की ओर से काजियाह लिज मेजो अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने देशों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। दोनों अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में हैं।
मिस्बाह अरशद पाकिस्तान की मॉडल और साइकोलॉजी की छात्रा हैं। उन्हें अगस्त 2026 में मिस यूनिवर्स पाकिस्तान का ताज पहनाया गया था। वह इससे पहले मिस पाकिस्तान वर्ल्ड 2023 और मिस इंटरनेशनल 2023 जैसे प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुकी हैं। उन्होंने मिस सुप्रानेशनल 2024 में भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था। मिस्बाह लड़कियों की शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर भी अपनी आवाज उठाती रही हैं।
वहीं, भारत की काजियाह लिज मेजो केरल की रहने वाली हैं। 19 वर्षीय काजियाह लॉ की पढ़ाई कर रही हैं और मॉडलिंग से भी जुड़ी हैं। उन्होंने मिस टीन दिवा 2024 का खिताब जीता था और मिस टीन इंटरनेशनल 2025 में फर्स्ट रनर-अप रही थीं। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया।
मिस यूनिवर्स 2026 का आयोजन प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में हो रहा है। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 24 नवंबर को आयोजित होगा। दुनिया भर की प्रतिभागियों के बीच भारत और पाकिस्तान की इन दोनों कंटेस्टेंट की मौजूदगी भी खास आकर्षण बनी हुई है।


0 comments
No comments yet. Yours would be the first.