भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने लगातार दो मिशनों में तकनीकी गड़बड़ियों के बाद अपने रॉकेट PSLV के तीसरे चरण की संशोधित मोटर का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण 12 नवंबर 2026 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र की स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी में किया गया। इसरो के मुताबिक, PSLV के तीसरे चरण यानी PS3 की नई मोटर का ग्राउंड स्टैटिक टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

AdvertisementThe Puranic

यह परीक्षण PSLV-C61/EOS-09 और PSLV-C62/EOS-N1 मिशनों के दौरान तीसरे चरण में सामने आई तकनीकी गड़बड़ियों के बाद किया गया। इन घटनाओं के बाद इसरो ने तीसरे चरण के डिजाइन, कच्चे माल की गुणवत्ता, असेंबली प्रक्रिया और जांच व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की थी।

इस समीक्षा के आधार पर तीसरे चरण के नोजल कॉन्फिगरेशन में जरूरी सुधार किए गए हैं, ताकि डिजाइन की मजबूती बढ़ाई जा सके। इसके अलावा मैकेनिकल इंटरफेस को मजबूत किया गया और सीलिंग सिस्टम में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था जोड़ी गई है। कच्चे माल की स्वीकृति, मोटर को जोड़ने की प्रक्रिया और गुणवत्ता जांच के तरीकों में भी बदलाव किए गए हैं।

इसरो ने रॉकेट के एकीकरण और परिवहन के दौरान नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग यानी बिना नुकसान पहुंचाए जांच की प्रक्रिया को भी अपडेट किया है। इससे संभावित तकनीकी खामियों की पहचान करने में मदद मिलती है।

इसरो के अनुसार, संशोधित PS3 सॉलिड मोटर का सफल परीक्षण हो चुका है। अब परीक्षण से मिले आंकड़ों का विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा और उसके आधार पर आगे के परीक्षणों की योजना बनाई