Apple के अपकमिंग किफायती स्मार्टफोन iPhone 18e को लेकर नए लीक्स सामने आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस फोन में नया A20 चिपसेट और बेहतर सेल्फी कैमरा दे सकती है. हालांकि, डिस्प्ले के मामले में यूजर्स को समझौता करना पड़ सकता है. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट की जगह 60Hz स्क्रीन मिलने की संभावना है.

AdvertisementThe Puranic

टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, iPhone 18e में 6.12 इंच का LTPS OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. OLED पैनल होने से बेहतर कलर और विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है, लेकिन 60Hz रिफ्रेश रेट के कारण स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और एनिमेशन उतने स्मूद नहीं होंगे, जितने 120Hz डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन में होते हैं.

फोन का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका प्रोसेसर हो सकता है. लीक के अनुसार, iPhone 18e में A20 चिपसेट मिलेगा, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकता है. इससे परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी में सुधार की उम्मीद है. मौजूदा iPhone 17e में A19 चिप दी गई है.

कैमरे की बात करें तो फोन में 48MP का सिंगल रियर कैमरा मिलने की संभावना है. वहीं, फ्रंट कैमरे को 12MP से बढ़ाकर 24MP किया जा सकता है. इससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की क्वालिटी बेहतर हो सकती है.

लीक्स के मुताबिक, Apple iPhone 18e को मार्च या अप्रैल 2027 में लॉन्च कर सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.