दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai की फ्लाइट में 30 सितंबर को हुई घटना ने यात्रियों को दहला दिया। फ्लाइट के को-पायलट ने कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला कर दिया। इसी दौरान एक महिला यात्री ने कॉकपिट से आ रही हलचल और चीख-पुकार को सुना और तुरंत लोगों को इसकी जानकारी दी।

AdvertisementThe Puranic


Reuters से बातचीत में यात्री ताली बेरकोविच-मानेस ने बताया कि उनकी छह साल की बेटी नीना उस समय विमान के टॉयलेट में थी। तभी उन्हें कॉकपिट की तरफ से शोर सुनाई दिया। उन्होंने स्थिति को समझते हुए लोगों को चेतावनी दी कि पायलट पर हमला हो रहा है और उसे बचाने की जरूरत है। इसके बाद कई यात्री कॉकपिट की ओर दौड़े।


रिपोर्ट के मुताबिक, को-पायलट ने कैप्टन पर कॉकपिट में मौजूद इमरजेंसी क्रैश ऐक्स से हमला किया था। हमले के दौरान विमान तेजी से नीचे जाने लगा और करीब 30 सेकंड में 16 हजार फीट की ऊंचाई खो बैठा। घायल कैप्टन ने किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद यात्रियों ने अंदर पहुंचकर को-पायलट को काबू किया।


इसके बाद विमान में मौजूद दो अन्य ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने नियंत्रण संभाला और विमान की सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई। घटना में कैप्टन घायल हुए, जबकि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।