सिंगर ध्वनि भानुशाली की जिंदगी में प्यार ने नया मोड़ ले लिया है। 28 साल की ध्वनि ने अपने बॉयफ्रेंड यश भानुशाली के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया है। दोनों की सगाई की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

AdvertisementThe Puranic

ध्वनि ने इस खास पल की रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में यश उन्हें अपनी बांहों में थामे नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच प्यार और रोमांस साफ दिखाई दे रहा है। एक तस्वीर में दोनों किस करते हुए भी नजर आए। प्रपोजल के दौरान पीछे ‘Will You Marry Me’ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। ध्वनि ने अपनी डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट की।

सिंगर ने इस खास मौके पर अपने मंगेतर के लिए प्यार जाहिर करते हुए उन्हें ‘लाइफटाइम के लिए मेरा कपकेक’ बताया। उनकी इस पोस्ट पर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अब लोगों के मन में सवाल है कि आखिर यश भानुशाली कौन हैं? रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश गेमिंग फील्ड से जुड़े हैं। हालांकि, उनके निजी जीवन और पेशे को लेकर ज्यादा जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।

ध्वनि भानुशाली ‘वास्ते’, ‘दिलबर’, ‘लेजा रे’ और ‘लैला’ जैसे गानों से अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनकी सगाई की खबर ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। फिलहाल, ध्वनि और यश की शादी की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।