नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में एक ऐसे अभिनेता का लुक चर्चा में है, जिसे पहचान पाना आसान नहीं है. टीवी के मशहूर विलेन चेतन हंसराज फिल्म में रावण के नाना राजा माली का किरदार निभा रहे हैं. उनके खौफनाक राक्षस अवतार ने दर्शकों को चौंका दिया है. प्रोस्थेटिक मेकअप और शानदार ट्रांसफॉर्मेशन के कारण उनका चेहरा पूरी तरह बदल गया है.

AdvertisementThe Puranic

फिल्म में चेतन हंसराज का किरदार कहानी की शुरुआत में नजर आता है. राजा माली एक शक्तिशाली राक्षस राजा हैं. उनके लुक में गहरी झुर्रियां, सफेद-स्लेटी बाल, डरावनी आंखें और भारी शारीरिक बनावट दिखाई देती है. इस अवतार में चेतन को पहचानना मुश्किल हो जाता है. उनके मेकअप और लुक को तैयार करने में खास तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.

चेतन हंसराज टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने अपने करियर में कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है. 'कहानी घर घर की' में साशा और 'कुसुम' में गर्व के किरदार से उन्हें खास पहचान मिली. इसके अलावा 'जोधा अकबर', 'महाभारत' और 'नागिन 3' जैसे शोज में भी उन्होंने यादगार भूमिकाएं निभाईं.

चेतन ने बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में बाल कलाकार के रूप में छोटे बलराम का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्होंने टीवी और फिल्मों में लगातार काम किया. 'बॉडीगार्ड', 'शूटआउट एट वडाला' और 'सत्यमेव जयते 2' जैसी फिल्मों में भी वह नजर आए.

दिलचस्प बात यह है कि चेतन हंसराज को शुरुआत में राजा माली के किरदार के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में उन्हें छह अन्य किरदार भी मिले. इस तरह वह फिल्म में कुल सात भूमिकाएं निभा रहे हैं. उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन ने एक बार फिर उनके अभिनय और अलग-अलग किरदारों में ढलने की क्षमता को चर्चा में ला दिया है.