भारत में घर पर सिनेमाघर जैसा साउंड एक्सपीरियंस देने के लिए Blaupunkt ने नया होम थिएटर सिस्टम लॉन्च किया है। कंपनी ने SBW600 classic को 8.1 चैनल होम थिएटर के तौर पर पेश किया है। इसकी कीमत 29,990 रुपये रखी गई है और यह कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

AdvertisementThe Puranic


SBW600 Klassic की सबसे बड़ी खासियत इसका 8.1 चैनल ऑडियो सेटअप है। इसमें साउंडबार, सैटेलाइट स्पीकर्स और सबवूफर शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, यह सेटअप कमरे में ज्यादा बड़ा और इमर्सिव साउंडस्टेज तैयार करता है। इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे कम्पैटिबल कंटेंट में 3D साउंड का अनुभव मिलता है।


इस होम थिएटर में 700 वॉट का साउंड आउटपुट दिया गया है। इसके अलावा सैटेलाइट स्पीकर्स वायरलेस तरीके से कनेक्ट होते हैं, जिससे सेटअप के दौरान लंबे केबल्स की जरूरत कम हो जाती है। कंपनी का कहना है कि वायरलेस टेक्नोलॉजी ऑडियो और वीडियो के बीच बेहतर सिंक्रोनाइजेशन बनाए रखने में मदद करती है।


डिजाइन की बात करें तो इसमें मेटल बॉडी और यूरोपियन डिजाइन से प्रेरित लुक दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth समेत कई पोर्ट्स मिलते हैं। यह सिस्टम खास तौर पर मूवी, म्यूजिक, टीवी और फैमिली पार्टी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।