Meta Facebook के इस्तेमाल के तरीके में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। कंपनी भारत में कुछ यूजर्स के लिए नए Reels-first अनुभव का परीक्षण कर रही है। इसके तहत Facebook ऐप खोलने पर यूजर्स को पहले की तरह सामान्य Feed नहीं, बल्कि सीधे फुल-स्क्रीन वीडियो यानी Reels दिखाई दे सकते हैं।
इस बदलाव का मकसद Facebook पर वीडियो कंटेंट को ज्यादा प्रमुख बनाना है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि Facebook का पारंपरिक Feed खत्म हो जाएगा। टेस्ट में शामिल यूजर्स चाहें तो दोबारा Feed-first अनुभव पर जा सकते हैं। Classic Feed ऐप में अलग टैब के तौर पर उपलब्ध रहेगा।
Meta पहले ही Facebook पर वीडियो को Reels के साथ जोड़ने की दिशा में कदम उठा चुका है। 2025 में कंपनी ने घोषणा की थी कि Facebook पर पोस्ट किए जाने वाले नए वीडियो को Reels के रूप में शेयर किया जाएगा। इसके साथ Video टैब का नाम बदलकर Reels टैब कर दिया गया था।
भारत में Reels की लोकप्रियता भी इस बदलाव की बड़ी वजह मानी जा रही है। Meta के मुताबिक, भारत में उसके प्लेटफॉर्म पर सर्वे किए गए 97 फीसदी लोग रोजाना वीडियो देखते हैं, जबकि 89 फीसदी Gen Z यूजर्स रोज Reels देखते हैं।



0 comments
No comments yet. Yours would be the first.